फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा कबरई के महाकाल पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जनपद हरदोई के थाना उमरौली के ग्राम मोहोद्दीनपुर निवासी रहीश (32) पुत्र भगबन्नू पत्थरमंडी कबरई स्थित एक क्रशर प्लांट में काम करता था। शनिवार की दोपहर वह बाइक से बाजार की ओर जा रहा था। तभी हाईवे में महाकाल पेट्रोल पंप के समीप डीजल भरवाकर निकल रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारकर कुचल दिया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस उसे जिला अस्पताल लाई।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देर शाम महोबा जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें