शराब के नशे में युवक तालाब में कूदा, लोगों ने बचाया
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम बैंदो में शराब के नशे में एक युवक तालाब में कूद गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर उसे बचाया। ग्राम बैंदो निवासी छबिलाल (25) पुत्र वीरपाल का बुधवार को घर पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने पहले तो शराब पी और बाद में गांव के बाहर स्थित तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास किया। तालाब में नहा रही महिलाओं ने जब युवक को डूबते देखा तो उन्होंने शोर मचाया। आनन फानन में लोगों ने तालाब में डूब रहे युवक को बाहर निकाल उसकी जान बचाई। बाद में परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया। ब्यूरो