फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी के ग्राम बम्हौरी बेलदारन में चल रहे राजकीय महिला पालीटेक्निक कालेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर में गुरुवार को स्वयंसेवी छात्राओं ने गांव की खाली पड़ी भूमि में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही ग्रामीणों को एक एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। आईटी वर्ग के प्रशांत शाक्य ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण के लिए पौधरोपण सबसे बड़ा मंत्र है। प्रवक्ता कमलजीत पाखरे ने नारी सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि घर की पहचान अब केवल पुरुषों से ही नही बल्कि महिलाओं से भी बन रही है। राजनीति में महिला पद पर आसीन होने पर पुरुषों को उनका प्रतिनिधि बनकर नाम बताना पड़ता है। छात्रा शिवांगी निगम, अंजलि दुबे, रोशनी ने भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर विचार व्यक्त किए। अंत में कार्यक्रम अधिकारी आजाद ने सभी का आभार व्यक्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें