फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी रंग में रंगे चौराहों से हटाए गए होर्डिग और बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आयोग के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही जिले में होर्डिंग और बैनरों से पटे पड़े मुख्य मार्ग और चौराहों की होर्डिंग को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। सियासी रंग में रंगे चौराहे चंद घंटों में ही सुनसान हो गए। अभियान के दौरान नगर पालिका के कर्मचारी खासे सजग दिखाई दिए।
विज्ञापन

शहर का मुख्य चौराहा आल्हा चौक राजनैतिक दलों की होर्डिग्स, बैनर और पोस्टरों से सियासी रंग में पूरी तरह रंगा हुआ था। शाम को आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव, तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला, अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज, कोतवाली प्रभारी विपिन त्रिवेदी नगर पालिका कर्मचारियों की टीम के साथ निकल पड़े।
अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों की टीम ने कहीं पर हाथ से होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए तो कहीं पर जेसीबी मशीन गरजी। इसी तरह बेलाताल कस्बे में भी नायब तहसीलदार अमरकांत सेन, सीओ अवध सिंह, चौकी प्रभारी दिनेश सिंह व लेखपाल अशोक कुमार सहित तमाम कर्मचारियों ने चौराहों और मुख्य मार्गों में लगे होर्डिंग, बैनर हटवाए।
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा किए जाने के बाद से कस्बे में उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने कर्मचारियों के साथ नगर पंचायत कुलपहाड़ के अधिशासी अधिकारी निर्दोष कुमार राजपूत के साथ अभियान चलाकर राजनैतिक दलों के होर्डिंग और बैनर हटवाए। पुलिस बल भी कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ सहयोग करता रहा।
विज्ञापन

सियासी रंग में रंगे चौराहे हुए सुनसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें