फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र की दबंगई के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान पुत्र की दबंगई के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन

महोबा। तहसील कुलपहाड़ के ग्राम बघौरा में ग्राम प्रधान के पुत्र की दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को एक दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की चौखट पहुंच न्याय की गुहार लगाई। आरोप लगाया कि प्रधान पुत्र द्वारा पीएम आवास के नाम पर पैसे वसूले जा रहे हैं। साथ ही झुग्गी, झोपड़ी व बाउंड्रीवाल तोड़े जाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्राम बघौरा के हरिजन बस्ती निवासी राजू पुत्र रामेश्वर, गोरी बाई ने डीएम सहदेव को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त आने पर प्रधान पुत्र ने 20 हजार रुपये ले लिए। अब और पैसे की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर आवास की छत डालने से रोका जा रहा है। भगवत पुत्र लक्ष्मी व महेश पुत्र रामेश्वर ने आरोप लगाया कि हरिजन बस्ती में बनी बाउंड्रीवाल को प्रधान पुत्र तुड़वाए जाने की धमकी देते हुए कब्जा निरस्त कराए जाने की धमकी दे रहा है। सरी पत्नी धन्नी अहिरवार ने उसका मकान तुड़वाए जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान पुत्र की दबंगई से बस्ती के लोग परेशान हैं। पीड़ितों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें