किशोर ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहराकलां में एक किशोर ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम करहराकलां निवासी पुष्पेंद्र (17) पुत्र मुन्नीलाल ने सोमवार को किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर किशोर ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। ब्यूरो