महोबा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक चरखारी की स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया। छात्राओं ने कस्बे के विभिन्न वार्डों में जागरूकता रैली निकालकर साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के फायदे बताएं।
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य बी के शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया गया। एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने संस्था परिसर की साफ सफाई की। साथ ही गांव गांव का भ्रमणकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। स्वयंसेवी छात्राओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी परिसर से रैली निकाली। बस स्टैंड, वी पार्क, चिंतेपुरा, भैरवगंज आदि मोहल्ले से होकर गुजरी। रैली में लोगों को स्वच्छता के साथ प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरुक किया गया। स्वयंसेवी छात्राओं ने बताया कि अस्वच्छता से विभिन्न बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। घर और कस्बे में साफ सफाई होगी तो जिला और प्रदेश स्वच्छ बन सकेगा। स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर संस्था परिसर में वृक्षारोपण कर स्वयंसेवी छात्राओं ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
रैली निकाल स्वयंसेवी छात्राओं ने जगाई स्वच्छता की अलख
-स्वच्छता पखवाड़ा के समापन पर छात्राओं ने की साफ सफाई