महोबा। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल साइबर ओलंपियाड परीक्षा में माधव इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। नेशनल साइबर ओलंपियाड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जोनल स्तर पर और स्कूल स्तर पर गोल्ड मेडल्स व जोनल एक्सीलेंस प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
माधव इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. उर्मणि कौशल ने कहा कि इस परीक्षा में संस्थान के कक्षा प्रथम के छात्र अंशुमान गुप्ता, कक्षा द्वितीय के छात्र आदर्श तिवारी और कक्षा चतुर्थ की छात्राएं अंशिका तिवारी, पलक सोनी, आयुषी शुक्ला ने जोनल एक्सीलेंस प्रमाण पत्र, मेडल ऑफ डिस्टिंसन व सर्टिफिकेट ऑफ डिस्टिंसन के विजेता घोषित किए गये हैं। कक्षा प्रथम के छात्र वैभव प्रताप और कक्षा द्वितीय के छात्र यशांश मणि व कक्षा द्वितीय की छात्रा अविका सिंह ने स्कूल गोल्ड मेडल जीता है।
साइंस ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्र होंगे सम्मानित