फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगने से हजारों रुपये की संपति जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा में सोमवार की रात को एक ग्रामीण के मकान में आग लग जाने से हजारों रुपये का सामान जल गया। गृहस्वामी की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम पुरा निवासी आशाराम पुत्र शत्रुघ्न के रिहायशी मकान में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोग शोर-शराबा करने लगे। लपटों ने पड़ोसी दिनेश के मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की खबर फैलते ही ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई। आग की घटना से घर में रखी खाद्यान सामग्री के अलावा कीमती वस्त्र व अन्य गृहस्थी के सामान के साथ-साथ पूरा कच्चा मकान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

मकान में आग लगने से सामान जला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें