फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन

महोबा। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुई। जिसमें 23 व 24 फरवरी को गोरखपुर के फर्टिलाइजर स्थान पर आयोजित होने वाले किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरीशंकर राजपूत ने कहा कि इस अधिवेशन में पूरे देश से भारी संख्या में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इस अधिवेशन में बुंदेलखंड से लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ता जाएंगे। जिले से जिलाध्यक्ष के साथ, दो महामंत्री, क्षेत्रीय पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवेशन में शामिल होने के लिए 22 फरवरी की शाम गोरखपुर पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस अधिवेशन में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने व भाजपा सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर जितेंद्र, रविंद्र महेंद्र, दिलीप, जागेश्वर अनुरागी, रामस्वरूप सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें