महोबा। शहर के मोहल्ला समद नगर में छतों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन निकलने से नाराज मुहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। महिलाओं ने छतों के ऊपर से निकली हाई टेंशन लाइन हटवाए जाने की मांग की।
विमला, राजरानी, संतोषी, गेंदारानी, पूनम, किद्दू तिवारी, अशोक तिवारी, तुलसी कोरी, अंबिका गुप्ता, नंदराम अनुरागी, शंभू सिंह सहित एक दर्जन से ज्यादा महिला और पुरुषों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी सहदेव को शिकायती पत्र सौंपा। शिकायती पत्र में बताया कि एक दर्जन से ज्यादा महिलाओं के मकानों और छतों के ऊपर से हाई टेंशन लाइन निकाल दी गई, जिससे आए दिन छतों पर जाने में खतरा बना रहता है।
शिकायती पत्र में बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन घरों के ऊपर से निकाली गई हाई टेंशन लाइन नहीं हटाई गई। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले हाई टेंशन से निकली चिंगारी किद्दू की गुमटी गिरी जिससे पूरी परचून की दुकान जलकर राख हो गई थी। गनीमत रही कि रात का समय होने के कारण दुकान में ग्राहक और दुकानदार नहीं था। मुहल्लेवासियों ने जल्द से जल्द से बिजली की हाई टेंशन लाइन हटवाए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि लाइन नहीं हटवाई गई तो महिलाएं शांत नहीं बैठेगी।
इंसेट
एक साल बाद फिर बदलने लगे मीटर
शहर में बिजली विभाग के ठेकेदार द्वारा बिजली कनेक्शन धारकों के मीटर व केबल तार बदले जा रहे हैं। साथ ही मीटर बदलने के नाम पर कनेक्शन धारकों से पैसों की मांग की जाती है। इसकी शिकायत हजरत अली अंजुमन सोसायटी के अध्यक्ष जलील खां ने जिलाधिकारी से कर न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 2016-17 में शहर के मीटर बदले जा चुके हैं। अब पुन: मीटर बदले जा रहे हैं। जिसकी आवश्यकता नहीं है। शिकायती पत्र में सही मीटरों को न बदले जाने की मांग की।
छतों से हाई टेंशन लाइन निकलने के विरोध में प्रदर्शन
-हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से जल चुकी है एक दुकान