फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़े सर्किल रेट से मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा। अर्जुन सहायक परियोजना के तहत कबरई, गंज व धरौन गांव के सैकड़ों किसानों की अधिग्रहीत की भूमि का बढ़ सर्किल रेट से मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को किसान सड़कों पर उतर आए। एक सैकड़ा से अधिक महिला व पुरुष किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन करते हुए सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बढ़े सर्किल रेट से मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ब्लॉक कबरई के गंज, धरौन व कबरई गांव के बद्रीसिंह, कामता प्रसाद, नत्थू, मदनमोहन, स्वामीदीन, घसीटा, केशव प्रसाद, प्रदीप कुशवाहा, छेदीलाल, दयाराम, रमेश कुमार सहित एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने जिलाधिकारी सहदेव को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उनकी भूमि अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ने अर्जुन सहायक परियोजना के तहत अधिग्रहीत कर सरकार के पक्ष में बैनामा करा लिया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बैनामा कराते समय कहा था कि इस रेट का पैसा अभी ले लो, जब सर्किल रेट बढ़ेगा तब सबके बराबर पैसा दिया जाएगा। आरोप लगाया कि अब सिंचाई विभाग अपने वायदे से मुकर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायती पत्र में बताया कि भूमि अधिग्रहीत करने के बाद लिंक रोड का पैसा अभी तक नहीं दिया गया है। इसको लेकर कई बार सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बताया कि आज तक किसानों को कुआं और पेड़ों का भी मुआवजा नहीं दिया गया। ऐलान किया कि यदि 10 अगस्त तक अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा बढ़े सर्किल रेट के हिसाब से नहीं दिया गया तो किसान आंदोलन करने को मजबर होंगे। डीएम ने मामले की जांच कराकर समस्या के समाधान का भरोसा दिया है।

बढ़े सर्किल रेट से मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
- अर्जुन सहायक परियोजना में अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की मांग
- डीएम से शिकायत कर मुआवजा न मिलने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें