-6 से 14 वर्ष के बच्चों को स्कूल भेजने का किया आह्वान
फोटो 12 एमएएचपी 01 परिचय-जागरुकता रैली निकालते स्कूली बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
अजनर महोबा। जैतपुर ब्लाक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चे ने नारे लगाकर शिक्षा की अलख जगाई। शिक्षकों ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत दाखिला कराने के लिए अभिभावकों से अपील की।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अजनर से निकाली गई रैली को पूर्व ब्लाक प्रमुख बृजेंद्र द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तख्तियां लिए बच्चे गांव की गलियों से गुजरते हुए अभिभावकों को जागरूक किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने मम्मी पापा हमें पढ़ाओ स्कूल चलकर नाम लिखाओ, आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे, दीप से दीप जलाएंगे शिक्षित समाज बनाएंगे आदि नारे भी लगाए। इस मौके पर एनपीआरसी रामकिशोर चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापिका शांतिदेवी, मिथलेश कुमारी सहित तमाम शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।