फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न करने वाले केंद्र प्रभारियों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अपर जिलाधिकारी पूनम निगम की अध्यक्षता में गेहूं क्रय की समीक्षा की गई। जिसमें एडीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष खरीद न करने वाले केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई साथ ही किसानों के लंबित भुगतान को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में 3,000 मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 2846.45 मीट्रिक टन की खरीद की गई है। जो लक्ष्य का 94.88 प्रतिशत है। समीक्षा बैठक में पाया गया कि कुछ केंद्र प्रभारियों द्वारा खरीद के काम में रुचि लेते हुए लक्ष्य से अधिक खरीद की है। कुछ प्रभारी अपना लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सके। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताई।
समीक्षा में पाया गया कि पीसीएफ द्वारा अभी तक 137.76 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। एडीएम ने बैठक में उपस्थित पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक को किसानों के लंबित भुगतान का तत्काल निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए। भारतीय खाद्य निगम के तकनीकी सहायक द्वारा बताया किया गया कि जिले में भंडारण के लिए कोई समस्या नहीं है। बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 25 जून तक खरीद का काम चलेगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें