फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में युवक ने मकान में लगाई आग, गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में युवक ने मकान में लगाई आग, गृहस्थी राख
विज्ञापन

पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम बुड़ेरा में एक युवक ने शराब के नशे में मकान में आग लगा दी। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान में रखी हजारों की गृहस्थी जल चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम बुड़ेरा निवासी बलराम पुत्र गजाधर विक्षिप्त है। उसके भाई दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी व बच्चे घर पर हैं। बुधवार सुबह बलराम शराब के नशे में घर पहुंचा और कमरे में आग लगा दी। आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख परिजनों ने घर से बाहर निकलकर जान बचाई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक गृहस्थी जलकर राख हो गई। सबकुछ जल जाने से पीड़ित परिवार परेशान है। उनका कहना है कि बलराम मानसिक रूप से विक्षिप्त है। घटना की सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें