फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली का शिकार करते एक दर्जन लोगों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के महामुनि श्रृंगी ऋषि तालाब में रोक के बाद भी मछली का शिकार कर रहे एक दर्जन लोगों को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने शिकारियों के पास से मछली पकड़ने के उपकरण बरामद किए हैं। सभी शिकारियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हले द्वितीय में स्थित तालाब में तीन दिन से कस्बा और आसपास के एक सैकड़ा ग्रामीण मछली का शिकार कर रहे थे। सूचना पर खरेला कस्बा प्रभारी अवधेश सिंह ने पुलिस बल के साथ मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे तालाब में छापा मारा। पुलिस को देखकर कई शिकारी मौका देखकर भाग निकले। पुलिस ने 12 लोगों को मौके से पकड़ लिया। जिनके पास से मछली पकड़ने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि मछली पकड़ने के दौरान झगड़ा की संभावना को देखते हुए ग्राम बिंदावर के शिवपाल, किशोरी, पिंटू, खरेला निवासी राधेश्याम, वीरेंद्र, मुन्नीलाल, श्यामसुंदर, तुलसीदास, पप्पू, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, रामकुमार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है।
नगर पंचायत खरेला के अधिशासी अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने महामुनि श्रृंगी ऋषि तालाब में अवैध तरीके से मछली का शिकार किए जाने पर उसे रोकने के लिए दो दिन पहले पत्र लिखा था। ईओ ने बताया कि धार्मिक स्थल के समीप स्थित तालाब से शिकार पर प्रतिबंध है। जन भावनाओं को देखते हुए तालाब का ठेका भी नहीं उठाया जाता है। शिकार की खबर मिलने पर इसे रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन को लिखा गया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें