फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्रातों के संरक्षण व वर्षा जल संचयन पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ग्रामोन्नति संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को विकासखंड चरखारी के ग्राम बम्हौरी बेलदारन, अस्थौन व लुहारी में जागरुकता रैली व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जलस्रोतों के संरक्षण व वर्षा जल संचयन पर जोर दिया गया। साथ ही सूखे की समस्या से निपटने के लिए ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी में संस्थान के निदेशक डॉ. अरविंद खरे ने कहा कि बुंदेलखंड कई वर्षों से सूखा व दैवीय आपदाओं से जूझ रहा है। जिससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की भीषण समस्या है। तालाब, कुएं व हैंडपंप सूख गए हैं। इसके लिए बुंदेलखंड जल स्वावलंबन अभियान चलाया जा रहा है। राजेंद्र निगम ने कहा कि पेयजल स्रोतों का जीर्णोधार कराया जाए। उन्हें भरने वाले वर्षा के नालों का चिह्नीकरण कर उनको पुनर्जीवित करने पर जोर दिया गया। गांव में जो भी योजनाएं बनाई जाए वो आगामी समय को देखते हुए बनाई जाए। ताकि आने वाले दिनों में पेयजल की समस्या न हो। गोष्ठी में महेशचंद्र, नगीना, नीलम, रामदेवी सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें