फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के जश्न में डूबे भाजपाई, खूब बंटी मिठाईयां

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। लोकसभा चुनाव में पार्टी और हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट के प्रत्याशी की जीत पर भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। शहर के आल्हा चौक में ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ता जमकर थिरके। तेज आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को जीत की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल शुरूआती दौर से ही बढ़त बनाए रहे। वहीं देश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का रुझान आने के बाद भाजपाइयों के चेहरे खिल गए। दोपहर से ही जश्न मनाने का दौर शुरू हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे के नेतृत्व में आधा सैकड़ा कार्यकर्ता आल्हा चौक पहुंचे और ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते झूमते रहे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। कार्यकर्ताओं ने सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को रोककर उनका मुंह मीठा कराया और खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवेंद्र रघुवंशी, रोशन सिंह, शीलू सोनी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मराठा स्थित बजरंग बली मंदिर में कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी मनाई। प्रभात पाठक, अभिषेक मिश्रा, शिवम, सनी पाठक, अंबुज त्रिपाठी, अथर्व, छोटू पालीवाल, सतेंद्र समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हाईवे में दोपहिया व चार पहिया वाहनों को रोककर लोगों का मुंह मीठा कराया। देर रात तक जीत का जश्न चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें