दो लोगों पर घर में घुसकर चोरी व छेड़खानी का केस दर्ज
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली में तीन माह पहले घर में घुसकर चोरी करने और महिला के जागने पर छेड़खानी करते हुए मारपीट किए जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली में चार दिसंबर 2018 की रात दो युवक चोरी की नियत से एक घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में टंगी शर्ट की जेब से पांच हजार की नगदी चोरी कर ली। आहट पाकर महिला के जागने और शोरशराबा मचाने पर चोरों ने महिला की मारपीट करते हुए छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में सौंपी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में राहुल पुत्र अयोध्या व मिलन के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने, मारपीट, एससीएसटी एक्ट व छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो