फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य नाटिका से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर गांव-गांव में जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। सोमवार को लखनलाल बुंदेलखंडीय लोकनृत्य समिति के कलाकारों ने ग्राम बिजरारी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरुकता फैलाई। गीत व नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि आज के दौर में बेटिया किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रोबेशन अधिकारी द्वारा आवंटित गांवों में बुंदेलखंडीय लोकनृत्य समिति के कलाकारों ने सोमवार को ग्राम बिजरारी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस मौके पर महिला गायक रानी ने गीत बिटियां भारत में कम हो रहीं अब तो चेत जाव इंसान, बिटियां बचा लेव इंसान उनको पढ़ा लेव श्रीमान सुनाकर ग्रामीणों को जागरूक है और लड़कों की संख्या बढ़ रही है। इसमें समानता होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या योजना की ग्रामीणों को जानकारी दी। कहा कि आज के दौर में लड़का-लड़की एक समान है। उन्होंने बराबरी की शिक्षा व हक दिया जाए ताकि वह आगे बढ़कर अपना मुकाम हासिल कर सकेें। कार्यक्रम में करन सिंह, तुलसीदास सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

नृत्य नाटिका से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
- शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें