महिला के बैंक खाते से 33 हजार की रकम गायब
श्रीनगर (महोबा)। इलाहाबाद बैंक श्रीनगर में एक महिला के बैंक खाते से 33 हजार रुपये की नगदी गायब हो गई। पीड़िता ने मामले की शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की है।
थाना श्रीनगर के ग्राम बिलरही निवासी शांति पत्नी स्व. विंद्रावन कुशवाहा का इलाहाबाद बैंक में बचत खाता है। इस खाते में पति की मौत के बाद बीमा के रुपये मिले थे। जिससे महिला परिवार का भरण पोषण करती है लेकिन बैंक की लापरवाही से महिला के खाते से 33 हजार की रकम खाते से गायब हो गई। इसकी जानकारी तब हुई जब वह बैंक में पासबुक की इंट्री कराने गई। पीड़िता ने बैंक मैनेजर सीएल अनुरागी से मामला बताया लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।