फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में 98 शिकायतों में पांच का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील दिवस में सिर्फ पांच शिकायतें निपटीं
विज्ञापन


महोबा।

सदर तहसील में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में 98 शिकायतें आईं। इनमें से महज पांच शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया। प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के समय दो गवाहों के नाम व मोबाइल नंबर अंकित जरूर किया जाए।

तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराने के लिए सुबह से ही फरियादियों की भीड़ जुटी रही। प्रभारी जिलाधिकारी आनंद कुमार ने निस्तारण का भरोसा दिया। तहसील दिवस में राजस्व विभाग की 20, जल निगम की 10, पुलिस विभाग की 15, विद्युत विभाग की 10 समेत कुल 98 शिकायर्तें आइं जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण के संबंध में उत्तर प्रदेश में जनपद महोबा का स्थान अच्छा नही है। शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। इसकी मानीटरिंग मुख्यमंत्री स्तर से होती है।
विज्ञापन


इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। तहसील दिवस में सीडीओ शंकरलाल त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, सीएमओ डा. एसके वार्ष्णेय, परियोजना निदेशक आरएस गौतम समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

- सदर तहसील में 98 शिकायतें आईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें