फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन में शराबियों ने मचाया उत्पात, सहमे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में शराबियों ने मचाया उत्पात
विज्ञापन


महोबा।
कानपुर बांदा पैसेंजर के एक बोगी में अराजकतत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बोगी का गेट बंद कर नशे में धुत युवकों ने यात्रियों से अभद्रता की। इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई , लेकिन महोबा स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही अराजकतत्व भाग निकले।


कानपुर से खजुराहो जाने वाली पैसेंजर बांदा स्टेशन से सोमवार की रात 9.30 बजे महोबा के लिए रवाना हुई। क्रासिंग के चलते ट्रेन मटौंध स्टेशन के पास खड़ी हो गई। तभी चार युवक नशे में बोगी में चढ़ गए और गेट बंद कर यात्रियों से अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना जीआरपी पुलिस को दी गई, लेकिन एक घंटे तक आउटर में ट्रेन खड़ी होने के बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी तो अराजकतत्व मौके से खिसक गए। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने बोगियों में पहुंचकर जांच की, लेकिन कोई नहीं मिला।

- एक बोगी का गेट बंद कर यात्रियों से की अभद्रता
- महोबा स्टेशन में ट्रेन रुकते ही भाग निकले अराजकतत्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें