पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा
चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी पुलिस ने छापामारी के दौरान ग्राम बम्हौरीखुर्द से 11 जुआरियों को हारजीत का दांव लगाते गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे द्वारा गठित टीम ने पुलिस फोर्स के साथ ग्राम बम्हौरीखुर्द में छापा मारा। इस दौरान जुआ के फड़ में हारजीत का दांव लगा रहे कमलेश राजपूत, अमृत राजपूत, मानसिंह, राकेश, ऊधम सिंह, वृषभान, कालीचरन, अमर सिंह, जगत सिंह, जीतू यादव, चंद्रभान कुशवाहा समेत 11 जुुआरियों को पकड़ लिया। पुलिस ने फड़ से पांच हजार और जामा तलाशी में 750 रुपये की नगदी बरामद की है। ब्यूरो