फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बाप से बिछड़ी बेटी को पुलिस ने मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप से बिछड़ी बेटी को पुलिस ने मिलाया
विज्ञापन

महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम गैंगवापुरा निवासी किशोरी दिल्ली जाने के लिए अपने माता-पिता के साथ रेलवे स्टेशन महोबा आईं थी। तभी वह रेलवे स्टेशन से किसी काम के लिए बाहर निकली और रास्ता भूलकर बजरिया पहुंच गई। काफी देर तक बेटी के न लौटने पर मां-बाप तलाश करने में जुट गए लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। तभी अचानक बजरिया से निकली यूपी 100 पुलिस ने किशोरी को अकेला देखकर पूछताछ की और उसे महिला थाने में हवाले कर दिया। महिला पुलिस की सूचना पर उसके माता-पिता बेटी को घर ले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें