फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने गाड़े एंगल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। थाना कबरई के ग्राम रिवई-सुनैचा होकर प्रशासन की अनदेखी से ओवरलोड निकल रहे ट्रकों से बर्बाद हो रही नवनिर्मित सड़क को बचाने के लिए ग्रामीण विरोध पर उतर आए है। चोरी छिपे गिट्टी, बालू लेकर बांदा जाने वाले ट्रकों को रोकने लिए सड़क पर लोहे के एंगल गाड़ दिए हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस, जिला प्रशासन और खनिज महकमे ने कारगर कदम नहीं उठाया तो लामंबद हुए ग्रामीणों ने खुद ट्रकों को रोकने की ठानी है।
विज्ञापन

जनपद की सीमा पर स्थित रिवई-सुनैैचा होकर दो माह से रातभर चोरी छिपे निकल रहे ट्रकों से जर्जर हो रही सड़क को बचाने के लिए ग्रामीण लामबंद हो गए। मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में रिवई-सुनैचा निवासी ग्राम प्रधान बलवीर, इंदल सिंह, अर्जुन, सुमेरा, रामसागर, गयादीन, बहादुर श्रीवास, मुन्ना, हीरा आदि दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने बताया कि जिलाधिकारी, खनिज विभाग और कबरई थाना पुलिस को लिखित दो बार शिकायत की। कबरई बांदा सड़क से जाने के बजाय ट्रक पहरा आदि गांव में लगी क्रेशरों से चोरी छिपे ओवरलोड होकर रैवारा से जनपद सीमा से खुले डाला सड़क पर निकल रहे हैं। उपजिलाधिकारी महोबा राजेश यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर ट्रक संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ट्रकों को रोकने के लिए ग्रामीणों ने गाड़े एंगल
-चोरी छिपे निकल रहे ट्रकों से परेशान ग्रामीणों ने उठाया कदम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें