फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यात्म ही दुनिया में ला सकता है शांति-संत कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यात्म ही दुनिया में ला सकता है शांति
विज्ञापन

महोबा। सत्संग समिति के तत्वावधान में रविवार को आयोजित कबीरी सत्संग में भक्तों ने एक से बढ़कर एक कबीरी भजन सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। संत दयाशंकर कौशिक ने कहा कि भारत का अध्यात्म ज्ञान ही दुनिया में शांति ला सकता है। दुनिया में सत्संग कार्यक्रम होने से नैतिक ज्ञान गंगा प्रवाहित होगी। जिससे मनुष्य का मन निर्मल होगा और वह राष्ट्र सेवा के लिए आगे आएगा।
विज्ञापन

सत्संग कार्यक्रम में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. एलसी अनुरागी ने कहा कि सत्य ही ईश्वर है। सच्चे मन से गरीबों की सेवा करना देश की सेवा है। उन्होंने साच बराबर तप नहीं, झूठ बराबर पाप की विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि सत्य से बढ़कर कोई तप नहीं है और झूठ से बढ़कर कोई पाप नहीं है। ऐसे में सत्संग में कवि हरिश्चंद्र वर्मा ने रचना गरीबों की सेवा दिन रात करें और पं. जगप्रसाद तिवारी ने कबीर ने रुढ़ियों को मिटाया भजन सुनाया। त्रिलोक द्वारा पेश किया गया भजन ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन खूब सराहा गया। पूर्व प्रवक्ता कामता प्रसाद चौरसिया ने भजन कब भजिहो सतनाम व पं. हरीशंकर नायक ने मोको कहां ढूढ़े वंदे मै तो तेरे पास सुनाया। इस मौके पर आशाराम तिवारी, राजेंद्र कुमार, श्यामलाल, राधेश्याम, मोहन अनुरागी सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें