घर में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, युवक की मौत
महोबा। थाना खरेला के कमलखेड़ा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन में गिरने से मकान में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। टीवी, पंखा फुंकता देख युवक कूलर का स्विच बंद करने को दौड़ा। स्विच छूते ही युवक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
कमलखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (44) पुत्र रामस्वरूप सिंह गुरुवार की रात परिवार समेत घर पर था। तभी घर के दरवाजे से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एचटी लाइन की केबिल पर गिर गया। इससे सुरेंद्र के मकान में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे पंखा, टीवी आदि फुंक गए। यह देख सुरेंद्र कूलर का स्विच बंद करने के लिए दौड़ा। करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हाईवोल्टेज करंट दौड़ने से मकान में लगे बिजली उपकरण फुंक गए। इससे पहले भी बेलाताल व कुलपहाड़ में करंट दौड़ने से लाखों के उपकरण फुंक चुके है।
एचटी लाइन का तार एलटी लाइन में गिरने से हुई घटना
कूलर का बटन बंद करने दौड़े युवक को लगा करंट