फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पोती की शादी के कार्ड बांटने जा रहे दादा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के कार्ड बांटने जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन




लमौरा।

जैतपुर-लमौरा मार्ग पर जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। साथ ही पुत्र व पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक 17 जून को होने वाली पोती की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई।
कस्बा जैतपुर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी मठोला अहिरवार (60) की पोती रामदेवी की 17 जून को शादी है।

घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। सोमवार की सुबह मठोला अहिरवार अपने छोटे पुत्र लालदास (30) व पोता उमाशंकर (18) पुत्र मथुराप्रसाद के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। जैतपुर लमौरा मार्ग पर जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दुर्घटना के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचाया गया, जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी ले जाते समय रास्ते में मठोला की मौत हो गई। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।


- पुत्र व पोता भी हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
-17 जून को पोती की होनी है शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें