फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिले में 13,649 मृतक मतदाता और 3,543 निकले डुप्लीकेट

Sat, 06 Dec 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्य के दौरान 13,649 मृतक और 3,543 डुप्लीकेट मतदाता सामने आए हैं। जिले के 83.09 फीसदी मतदाताओं के डाटा को डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है। महोबा विधानसभा क्षेत्र में 81.96 फीसदी व चरखारी विधानसभा क्षेत्र में 84.13 फीसदी मतदाताओं का डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है। 9.9 फीसदी मतदाता ऐसे हैं, जिनका डाटा जुटाने पर अब प्रशासन का पूरा जोर रहेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बताया कि जिले में छह लाख 86 हजार 959 मतदाता हैं। इनकी मतदाता सूचियों का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में 734 बीएलओ को लगाया गया है। उनके सहयोग के लिए एक-एक सहायक बीएलओ भी लगाए गए हैं।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारियों और ग्राम प्रधान, कोटेदार से भी सहयोग लिया जा रहा है। अब तक जिले में 92.99 फीसदी मतदाता के गणना फार्मों पर कार्यवाही की जा चुकी है। इनमें से छह लाख 38 हजार 799 मतदाताओं के गणना फार्मों पर बीएलओ एप के माध्यम से फीडिंग की कार्यवाही पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

बताया कि इस पुनरीक्षण कार्य में अभी तक 13 हजार 649 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन मतदाता सूचियों में उनके नाम दर्ज थे। इसके साथ ही 3,543 ऐसे मतदाता चिन्हित हुए हैं, जो डुप्लीकेट श्रेणी में आते हैं। दो-दो जगहों पर इनके नाम होने के कारण एक जगह से नाम काटने की प्रक्रिया चल रही है। 29 हजार 251 मतदाता ऐसे पाए गए हैं, जो किसी कारण से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं लेकिन उनका नाम पुराने स्थान की मतदाता सूची में जुड़ा होने के कारण गणना फार्म जारी हुए हैं। ऐसे मतदाताओं को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, 21 हजार 189 मतदाता अनट्रेसेबल श्रेणी में आ रहे हैं। इन्हें काफी प्रयास के बाद भी नहीं खोजा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें