फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु दर्शन मात्र से मिट जाती है मन की समस्त पीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में रविवार को राठ रोड स्थित निरंकारी भवन में सत्संग कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इसमें बांदा से आए संत सुरेश वठीजा ने कहा कि सतगुरु का स्वरूप दिव्य और आकर्षक होता है। गुरु दर्शन मात्र से मन की व्याधि और पीड़ा मिट जाती है। मन स्फूर्ति और उमंग से भर जाता है। यह सतगुरु के परम आनंदमय स्वरूप के सानिध्य के प्रभाव के कारण होता है।
विज्ञापन

सत्संग कार्यक्रम में संत सुरेश वठीजा ने कहा कि सतगुरु सामने होते हैं तो भक्तों का समूह भक्ति के आनंदमय भाव विभोर हो उठता है। सत्संग का संचालन महात्मा गोविंद दास ने किया। बताया कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा का झांसी नगर में 12 फरवरी को विशाल सत्संग होगा। उन्होंने भक्तों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें