फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई बच्ची की मौत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में किड़ारी फाटक के पास तेज रफ्तार इंडिको कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार सवार एक मासूम बच्ची की मौत हो गई जबकि उसके माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति-पत्नी की हालत नाजुक होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर निवासी रजनीश दुबे (40) अपनी पत्नी गुंजा दुबे (38), बेटी गुड़िया उर्फ आध्या (10), सागर दुबे (22), अनुरुद्ध गंगेले (20) रविवार को जनपद बांदा के कस्बा अतर्रा में एक शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। शादी समारोह के बाद रात में ही अपनी इंडिको कार से छतरपुर के लिए चल दिए। सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे जिला मुख्यालय से छह किमी दूर किड़ारी फाटक के पास कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। सुबह का समय होने के कारण खेतों में काम कर रहे लोगों व राहगीरों ने कार में बुरी तरह फंसे कार सवारों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक गुड़िया की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एंबुलेंस और यूपी 100 गाड़ी को फोन पर सूूूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायलों को खून से लथपथ हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। रजनीश दुबे और उनकी पत्नी गुंजा दुबे की हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। जहां पर घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि इंडिको कार के परखच्चे उड़ गए। जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

कार पेड़ से टकराई बच्ची की मौत, चार लोग घायल
-एक ही परिवार के लोग शादी समारोह से लौट रहे थे वापस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें