फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने बाढ़ से निपटने के किए पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में भले ही बारिश न हो रही हो लेकिन सिंचाई विभाग ने बाढ़ से निपटने के सारे इंतजाम कर लिए है। उर्मिल बांध, चंद्रावल बांध और अर्जुन बांध में तीन अभियंताओं सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने डेरा जमा लिया है। मझगवां और कबरई बांध में पानी न होने के कारण इन बांधों में अभी तक किसी की तैनाती नहीं की गई है जबकि तीन बांधों में तैनात कर्मचारी दिन-रात मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ से बचाव के इंतजाम के लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिग्विजय सिंह ने सारी व्यवस्थाएं कर ली है। इतना ही नहीं बारिश न होने के बाद भी बांधों में इंजीनियरों और कर्मचारियों को भेज दिया गया है। उर्मिल बांध में अवर अभियंता शिवम चित्रांशु, सीचपाल सोहनलाल, चौकीदार उत्तम सिंह, प्रेमनारायण, रामप्रसाद और बलराम की ड्यूटी लगाई गई है। जो बांध में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे और रात में जागकर बांधों में बढ़ने वाले पानी की पल पल की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को करेंगे।
अर्जुन बांध में अवर अभियंता शिवलाल, सीचपाल राजकुमार, बेलदार राजकुमार, चौकीदार धर्मेंद, परमलाल, मोहनलाल तैनात रहेंगे। इसके अलावा चंद्रावल बांध में अवर अभियंता शिवलाल, सीचपाल मुन्नालाल, बेलदार कमतू, विजय सिंह, शिवकुमार और चौकीदार रामलाल को लगाया गया है। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण कक्ष में महेंद्रपाल, राजेंद्र और लछीराम सुबह 6 बजे से अपराहन दो बजे तक ड्यूटी मेें रहेंगे जबकि दो बजे से रात 10 बजे तक हरप्रसाद, बाबूलाल और रात में 10 से सुबह छह बजे गौतम सिंह, मंगलदास की ड्यूटी लगाई गई है। अधिशासी अभियंता का कहना है कि बाढ़ से निपटने के सारे इंतजाम कर लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बांधों में डेढ़ दर्जन कर्मचारियों ने जमाया डेरा
-दिनरात बांधों में जागकर दी जा रही पल-पल की रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें