महोबा। यातायात जागरूकता माह के तहत शनिवार को यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 130 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट व क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशे में वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन सभी की जिम्मेदारी है।