फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरों की तर्ज पर होगा 13 ग्राम पंचायतों का विकास

विज्ञापन
विकास भवन में आयोजित बैठक में निर्देश देते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ग्रामीण व शहरी मिशन के तहत विकासखंड कबरई की 13 ग्राम पंचायतों के विकास और कराए गए कार्यों को लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार ने बैठक कर समीक्षा की। डीएम ने कहा कि इन गांवों का 128.57 करोड़ की लागत से शहरों की तर्ज पर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

विकास भवन में आयोजित बैठक में डीएम ने बताया कि महोबा जिले की ग्राम पंचायत श्रीनगर, ननौरा, बिलखी, बिलरही, बरा, कैमाहा, ढिकवाहा, चितैया, इमिलिया, उरवारा, मवई, अतरारमाफ व पिपरामाफ का शहर की तर्ज पर विकास कराने के लिए 128.57 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास अवसरों के साथ सभी बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। इन ग्रामों में स्वच्छता, पाइप द्वारा जलापूर्ति, कचरा प्रबंधन, ग्रामीण सड़क पर बिजलीकरण, नालियों समेत गांवों की सड़कों तक पहुंच, सार्वजनिक परिवहन, आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा कौशल विकास प्रशिक्षण आदि से सम्बंधित कार्य कराए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम में दो-दो आरओ प्लांट भी लगाए जाएंगे और शव दाह स्थलों का उच्चीकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य के लिए चिन्हित की गई जगह का ब्यौरा मांगा। कहा कि प्रत्येक गांव में लगभग बराबर पैसा दिया जाए। ऐसा न हो कि किसी जगह पर बहुत ज्यादा खर्च हो और कहीं बहुत कम। बैठक में सीडीओ हीरा सिंह, पीडी डीएन पांडेय, बीएसए एमपी सिंह, डीपीआरओ संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें