फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोन्नत होंगे हाईस्कूल के 12,636 छात्र -छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश सरकार ने यूपी बोर्ड 2021 की हाईस्कूल की परीक्षाएं निरस्त कर दीं है। इस कारण जिले में हाईस्कूल में पंजीकृत 12636 छात्र -छात्राएं अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह का कहना है कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। जिले के 12636 छात्र-छत्राओं को प्रोन्नत कर अगली कक्षा में भेजा जाएगा । इसके लिए यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं के कक्षा नौ और प्री बोर्ड परीक्षा में मिले प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड कराए हैं। उधर, बारहवीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा को लेकर अभी कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 10,261 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें