महोबा। ब्लाक अध्यक्ष और बूथ कमेटियों की बैठक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आफाक सरवर के कैंप कार्यालय में हमीरपुर महोबा लोकसभा प्रभारी कुलदीप सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लाक अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों से अपने-अपने बूथों को मजबूत करने की अपील की गई। उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों और पीसीसी सदस्यों को अपने-अपने ब्लाक में जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस को जिताने में जुटने का आह्वान किया।
लोकसभा प्रभारी ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने के बाद से कांग्रेस के प्रति लोगों का तेजी से रुझान बढ़ रहा है। कांग्रेस की अब बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अन्य दलों में खलबली मची हुई है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जुटकर प्रत्याशी को जिताए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के दौरे से मतदाताओं का रुझान कांग्रेस की तरफ और बढ़ेगा।
पूर्व राज्यमंत्री ध्रूराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने तीन प्रांतों में जीत दर्ज की है और उन प्रांतों में किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया गया है। किसान कर्ज से बुरी तरह परेशान है। अब वह कांग्रेस की तरफ निगाहें लगए हुए हैं। इस मौके पर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल रहमान, पीसीसी तुलसीदास राजपूत, सईद राइन, रामकिशुन मिश्र, राहुल मिश्रा, निर्दोष दीक्षित, शहंशाह अली, जयराम, रामकिशोर राजपूत, मुख्तार अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
प्रियंका के आने से कांग्रेस की बढ़ी लोकप्रियता
-बूथ अध्यक्षों की बैठक में प्रत्याशी को जिताने की अपीलचरखारी