फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। पिछले चार दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्मी के चलते बृहस्पतिवार को मौसम अचानक बदल गया। शाम को खरेला सहित आधा दर्जन गांव में हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। ओले गिरने से मकान के खपरैल और कुछ इलाके की फसल बर्बाद हो गई। सबसे ज्यादा नुकसान दलहनी और तिलहनी फसलों को हुआ। ओलावृष्टि के साथ ही सर्दी ने एक बार फिर दस्तक दे दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के चलते खेतों में लहलहा रही फसलें समय से पहले ही सूखने लगी थी। सूखे के चलते फसलों को पानी न मिलने के कारण फसल कमजोर थी। इधर ओलावृष्टि ने रही-सही कसर पूरी कर दी। इससे किसानों के सामने एक बार फिर संकट पैदा हो गया है। किसानों द्वारा खेतों में की गई बुआई का अब बीज तक निकलना मुश्किल हो गया है। बृहस्पतिवार की शाम को खरेला, कुआं, बारी, ऐचाना, बरायं में ओलावृष्टि हुई जबकि कबरई क्षेत्र में हल्की-फुल्की बारिश हुई। इसके बाद से मौसम बदल गया। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि दो दिन तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बूंदाबांदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें