ब्रेकर से असंतुलित बाइक फिसली, तीन युवक घायल
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़-बेलाताल रेलवे क्रासिंग के पास तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर से असंतुलित होकर फिसल गई। जिससे उसमें सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम धमना निवासी मुकेश, नीरज और प्रेमचंद बाइक में सवार होकर कुलपहाड़ की ओर जा रहा थे। तभी रेलवे अंडरब्रिज के समीप बने ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ जटाशंकर राव ने घायलों को देखा तो रुककर सभी को कुलपहाड़ सीएचसी पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।