फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

264 छात्राओं ने छोड़ी गृह विज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
264 छात्राओं ने छोड़ी गृह विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन

महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है। बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में 264 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। सचल दस्तों ने केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं में कड़ाई के चलते परीक्षार्थियों के अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी है। बुधवार को हाईस्कूल के गृह विज्ञान प्रश्न पत्र में पंजीकृत 4,745 छात्राओं में से 4,481 उपस्थित हुई जबकि 264 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों से परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं में से किसी के चेहरे पर खुशी तो किसी में मायूसी दिखाई दी। जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के 31 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। अभी तक जिले में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें