फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में संभाग निरीक्षक ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में संभाग निरीक्षक ने ली बैठक
विज्ञापन

-शिक्षकों ने गांवों में पहुंचकर बच्चों को पढ़ाने के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय में रविवार को झांसी संभाग के निरीक्षक मानसिंह निराला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शैक्षिक गुणवक्ता के साथ साथ छात्र विकास, विद्यालय विकास एवं आचार्य विकास पर चर्चा की गई। निरीक्षक ने ग्रामीण भ्रमण का सुझाव भी दिया।
रविवार को मोहल्ला शुक्लानापुरा स्थित शिशु शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बैठक में संभाग निरीक्षक ने बताया कि प्रत्येक कक्षा आचार्य के पास कक्षा की गृहकार्य पुस्तिका होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों का रुझान विद्यालय शिक्षण कार्य में कम और कोचिंग में अधिक रहता है। उन्होंने बेहतर शिक्षा देने पर बल दिया। उन्होंने पाठ्यक्रम परिवर्तन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की दो बसों ने अलग अलग गांवों में भ्रमण कर प्रचार प्रसार किया। एक बस पचपहरा, चांदो, चंदपुरा में पहुंचकर ग्रामीणों से शिक्षा, संस्कार व गुणवत्ता की जानकारी दी। दूसरी बस काली पहाड़ी, गुगौरा चौकी, बरीपुरा, नथूपुरा, करहरा गांव में अभिभावकों से मिलकर बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिवकांत त्रिपाठी सहित विद्यालय के आचार्य और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें