महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत 12 लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला आलमपुरा निवासी प्रसून (26) शुक्रवार की रात बाइक से घर जा रहा था। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक गिरने से उसे चोटें आईं। इसी तरह बम्हौरीखुर्द निवासी सोनम, इंदिरानगर निवासी प्रह्लाद, समदनगर निवासी अनिल सोनी, बरातपहाड़ी निवासी खेमचंद्र, बम्हौरिया निवासी हनुमत सिंह, भटीपुरा निवासी मोहित, कबरई निवासी विनोद, मामना सड़क निवासी कार्तिक, कांशीराम कॉलोनी निवासी कमलादेवी, खन्ना निवासी राजा व भीतरकोट निवासी अजरा परवीन अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनिल, खेमचंद्र, मोहित, विनोद और कार्तिक की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
युवक ने खाया जहर, झांसी रेफर
महोबा। कस्बा कुलपहाड़ में एक युवक ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। कस्बे के पुरानी तहसील निवासी अतुल (36) शुक्रवार की देर शाम घर पर था। तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जहर खाने की बात परिजनों को बताई। तब परिजनों ने उसे सीएचसी कुलपहाड़ में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। पिता भुनेंद्र ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। (संवाद)