फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं को बांटी साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। हिंदू पौराणिक और प्राचीन ग्रंथों में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस पूरे कार्तिक मास में व्रत व तप का विशेष महत्व बताया गया है। उसके अनुसार जो मनुष्य कार्तिक मास में व्रत व तप करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. भरत त्रिपाठी बताते है कि हिंदू धर्म और विज्ञान एक दूसरे के पूरक हैं। प्रकृति के उपमानों जैसे नदी, तालाब, पेड़ों आदि की महत्वता को दर्शाने वाला पवित्र कार्तिक मास लोगों की आस्था से संबंध जोड़ता है। कार्तिक के पूरे महीने में महिलाएं झुंड बनाकर गीत गाती हुई पास के नदी, तालाबों में स्नान करती हैं और राधा दामोदर की पूजा करते हैं। देवोत्थान एकादशी पर कस्बा श्रीनगर के नदी व तालाबों में महिलाओं ने स्नान करने के बाद पूजा अर्चना की। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने एकादशी और बुंदेलखंड की वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के मौके पर प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार दीक्षित ने कार्तिक व्रत रखने वाली तीन सैकड़ा महिलाओं को साड़ी वितरित करके उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान संतोष तिवारी, हजारी लाल कुशवाहा, विजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं को बांटी साड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें