फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन-डे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन -डे पर वृद्धों को किया सम्मानित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। शहर के मलकपुरा स्थिति तिवारी धर्मशाला में पं मुकुंदलाल तिवारी व पूर्व विधायक स्व. बाबूलाल तिवारी की प्रेरणा से वैलेंटाइन डे पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 80 वर्ष से अधिक के वृद्धजनों को नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी व प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने शाल ओढ़ाकर व श्रीफल देकर सम्मानित किया। वैलेंटाइन-डे पर पालिका की इस अनूठी पहल की लोगों ने खासी सराहना की।
सम्मान समारोह में सौरभ तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन डे पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा देने का काम करता है। बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर है। गयाप्रसाद तिवारी ने कहा कि सौरभ ने वैलेंटाइन डे के मौके पर नई परंपरा शुरू की है जो हम बुजुर्गों के लिए बहुत बड़ा यादगार दिन है। उमाशंकर नगायच ने कहा कि बुजुर्ग आज समाज में अपना अस्तित्व बनाए रखते हुए इस उम्र में सम्मान के हकदार है जो पालिका ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने वयोवृद्ध शारदा प्रसाद मिश्रा, गया प्रसाद तिवारी, घनश्याम शुक्ला, क्रांति चौरसिया, जहूर मोहम्मद, देवीदयाल सोनी, सलीम, नाथूराम रैकवार सहित 61 बुजुर्ग लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, राजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक अरुण शुक्ला, विनीत त्रिवेदी, संजय मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें