फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी दौड़ में जगभान ने पहला, दीपक की बैलगाड़ी दूसरे स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खरेला (महोबा)। विकासखंड चरखारी के ग्राम पुन्नियां में चल रहे चार दिवसीय मेला के तीसरे दिन बैलगाड़ी प्रतियोगिता आयोजित की गई। बैलगाड़ी प्रतियोगिता में आठ गांव के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें पुन्नियां के जगभान की बैलगाड़ी ने सबसे तेज दौड़कर पहला स्थान पाया जबकि चरखारी दीपक यादव ने दूसरा और पुपवारा गांव के मोहनलाल ने तीसरा स्थान पाया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को पुन्नियां गहरौली रोड पर दो किमी बैलगाड़ी दौड़ का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल अहिरवार व त्रिभुवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कराया। बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में चरखारी, पुपवारा, पुन्नियां, जतौरा, परथनिया, पच्चू का डेरा सहित आठ गांव के प्रतिभागियों ने भाग लिया। बैलगाड़ी दौड़ शुरू होते ही प्रतिभागियों ने आगे निकलने की होड़ में तेज गति से बैलगाड़ी को दौड़ाया। जिसमें जगभान की बैलगाड़ी अव्वल रही। दीपक यादव दूसरे और मोहनलाल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहला स्थान पाने पर जगभान को 1,100 रुपये और गोदरेज की अलमारी, द्वितीय विजेता को स्टील की बड़ी टंकी व 500 रुपये और तीसरा स्थान पाने वाले विजेता को बड़ा बक्सा और 251 रुपये देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पशुओं के लिए पशुआहार दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत अधिकारी छत्रपाल सिंह राजपूत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोतीलाल, शिवम सिंह के अलावा तमाम ग्रामीण मौजूद रहे
बैलगाड़ी दौड़ में जगभान ने मारी बाजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें