फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से सराफा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल का दौरा पड़ने से सराफा व्यापारी की मौत
विज्ञापन

महोबा। दिल का दौरा पड़ने से सराफा व्यापारी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। सराफा व्यापारी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सराफा व्यापारी की मौत की खबर फैलते ही महोबा के तमाम व्यापारी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

जनपद बांदा के मोहल्ला खिन्नीनाका निवासी जनार्दन प्रसाद (60) सराफा कारोबारी थे। शुक्रवार रात को वह किसी काम से महोबा आया था। अचानक सीने में दर्द होने के कारण वह अकेले जिला अस्पताल पहुंच गए। पसीने से तर-बतर सराफा कारोबारी का डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी मौत हो गई। अकेला होने के कारण डॉक्टरों ने उनके मोबाइल पर पड़ी कॉलों में फोन कर परिजनों को सूचना दी। शनिवार को सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर बांदा चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें