श्रीनगर (महोबा)। मुलायम सिंह यादव मैदान में शुक्रवार को पनवाड़ी और मुस्करा के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में पनवाड़ी ने मुस्करा को तीन विकेट से मैच हरा दिया। मैन ऑफ द मैच शहबाज को दिया गया। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को सुबह क्रिकेट मैच शुरु होने से पहले टॉस जीतकर पनवाड़ी के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुस्करा टीम के खिलाड़ियों ने निर्धारित 16 ओवरों में 93 रन बनाए। संजय सिंह ने 30 और मयंक ने 20 रनों को योगदान दिया। जबकि मोहित ने 17 रन बनाए। पनवाड़ी की तरफ से शहबाज से पांच विकेट चटकाए। भोले ने दो, आशु और चंदन ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पनवाड़ी की टीम ने पांच गेंद शेष रहते 94 रन बनाकर मुस्करा की टीम को तीन विकेट से हरा दिया। पनवाड़ी के जीशान ने 13 रन बनाए। मुस्करा के शिवकुमार और रविकरन ने दो-दो विकेट लिए। शहबाज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। नारायण तिवारी और अरविंद तिवारी ने पुरस्कार भेंट किया।
पनवाड़ी ने मुस्करा की टीम को तीन विकेट से हराया