फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार तोड़कर आटो पार्टस की दुकान से नगदी समेत हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मुख्य बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने आटो पार्ट्स की दुकान की दीवार तोड़कर गोलक में रखी हजारों की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचे दुकानदार ने जब दीवार टूटी व माल गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला पाठकपुरा निवासी पप्पू सुल्लेरे मुख्य बाजार में आटो पार्ट्स की दुकान किए है। गुरुवार की देरशाम पप्पू दुकान बंद करके घर चला गया। तभी रात के समय चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दुकान की गोलक में रखी दो हजार रुपये की नगदी और हजारों रुपये कीमत का आटो पार्ट्स का सामान चोरी कर लिया। शुक्रवार की सुबह दुकानदार पप्पू ने प्रतिदिन की भांति दुकान खोली तो दीवार टूटी देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरों ने एक वर्ष में तीसरी बार घटना को अंजाम दिया है। दो बार पहले भी दीवार तोड़कर हजारों की चोरी की जा चुकी है लेकिन पुलिस आज तक घटना का खुलासा नही कर सकी। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। उधर थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


दीवार तोड़कर आटो पार्ट्स की दुकान से नगदी समेत हजारों की चोरी
- सूचना पर थाना पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
- एक वर्ष में तीसरी बार दुकान से हुई चोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें