फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक कजली मेले में सात दिन चलेंगे रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। आल्हा ऊदल की नगरी में ऐतिहासिक कजली मेला 27 अगस्त से दो सितंबर तक चलेगा। मेले को भव्य और यादगार बनाने के लिए रविवार को जिलाधिकारी सहदेव और सदर विधायक राकेश गोस्वामी की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और समाजसेवियों के साथ बैठक हुई, जिसमें एक सप्ताह तक चलने वाले मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। मेले में दूर दराज के कलाकारों के साथ बुंदेली संस्कृति की झलक दिखेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में कजली महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए महोबा संरक्षण एवं विकास समिति की बैठक हुई। जिसमें बताया गया कि ऐतिहासिक कजली मेला विजय पर्व के रूप में 1182 ई. से कीरत सागर तट पर अनवरत रूप से मनाया जा रहा है। इस बार जिला प्रशासन द्वारा मेले को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। बैठक में सदर विधायक ने कहा कि 27 अगस्त से 2 सितंबर तक सातों दिन अच्छे, मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में आल्हा गायन, भजन संध्या, लोक गायन, लोक नृत्य, संगीत संध्या, रास लीला एवं कवि सम्मेलन सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान स्थानीय एवं दूर- दराज क्षेत्रों के खास कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बख़ूबी निभाने के लिए पहले से तैयारी सुनिश्चित करें। ताकि मेले को बेहतर तरीके से कराया जा सके। बैठक में एसपी एन कोलांची, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम महेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्षा दिलाशा सौरभ तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी रामजी राय, अपर एसपी वंशराज यादव, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, दाऊ तिवारी, गायिका मालती विश्वकर्मा, यश भारती सम्मान प्राप्त आल्हा सम्राट वंशगोपाल यादव सहित तमाम अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐतिहासिक कजली मेले में सात दिन चलेंगे रंगारंग कार्यक्रम
- दूर दराज के कलाकारों के साथ बुंदेली संस्कृति की दिखेगी झलक
- डीएम की बैठक में मेले को भव्य व यादगार बनाने की बनी रणनीति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें