जीएसटी के हेल्प लाइन नंबर जारी
ब्यूरो
महोबा।
जिले में जीएसटी लागू होने के बाद मंडालायुक्त अजय कुमार शुक्ला के निर्देश पर ज्वाइंट कमिश्नर ओपी चौबे ने तहसील स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जो जीएसटी से जुड़े तमाम सवालों के तत्काल जवाब व्यापारियों व आम जनता को देंगे। ताकि जीएसटी लागू होने के बाद आम जनता एवं व्यापारियों के बीच खरीद फरोख्त दौरान कोई बाधा न आ सके। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि महोबा जिले में एके पांडेय को जिला नोडल अधिकारी मोबाइल नंबर 7235002656 तथा चरखारी तहसील में नोडल अधिकारी सुरेंद्र कुमार कैथल मोबाइल नंबर 7235002655 इसी प्रकार कुलपहाड़ तहसील में पवन कुमार अग्रवाल मोबाइल नंबर 7235002642 साथ ही महोबा तहसील में अमित कुमार सिंह मोबाइल नंबर 7235002677 नियुक्त किए गए हैं। जो जीएसटी के सफल क्रियान्वयन के लिए दिनरात काम करेंगे।